31 वर्ष 8 माह की सेवाओं के बाद अध्यापिका अनीता दवे सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त
पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे बोले— शिक्षक स्वयं जलकर समाज को प्रकाशित करने वाला दीपक होता है
सोजत रोड। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सोजत रोड में 31 वर्ष 8 माह की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने पर वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती अनीता दवे के सम्मान में भावभीना सेवानिवृत्ति समारोह आयोजित किया गया। समारोह में शिक्षा, सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि वर्ग की उपस्थिति में उनका शाल ओढ़ाकर, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह एवं स्नेह भेंट देकर सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कहा कि धैर्य, सकारात्मक दृष्टिकोण, ऊर्जावान कार्यशैली और मानवीय मूल्यों के साथ शिक्षा की जो अलख श्रीमती अनीता दवे ने जगाई है, वह सभी शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक उस दीपक के समान होता है, जो स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को प्रकाशित करता है। श्रीमती दवे एक आदर्श अध्यापिका होने के साथ-साथ बेहतरीन इंसान भी हैं।
शिक्षाविद् डॉ. वासुदेव सांखला ने कहा कि श्रीमती अनीता दवे ने एक अनुशासित अध्यापिका के रूप में सदैव अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया तथा विभिन्न चुनौतियों के समय विद्यालय और विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन प्रदान किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अर्चना चौहान ने कहा कि विद्यालय परिवार श्रीमती दवे के समर्पण, त्याग एवं सेवाभाव को कभी नहीं भूल पाएगा। शिक्षक समाज का सच्चा पथप्रदर्शक होता है और श्रीमती दवे ने अपने कार्यकाल में इस भूमिका को पूरी ईमानदारी से निभाया।
अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अध्यापिका श्रीमती अनीता दवे ने कहा कि 31 वर्ष 8 माह के सेवाकाल में उन्होंने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ शिक्षा जगत की सेवा की। इस दौरान उन्हें सहकर्मियों, अधिकारियों एवं विद्यार्थियों का भरपूर सहयोग और मार्गदर्शन मिला, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगी। उन्होंने विद्यालय की बालिकाओं के लिए भोजन-प्रसादी का आयोजन भी कराया।
समारोह में वरिष्ठ नागरिक समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, एबीईईओ बगदाराम, एसीबीईईओ द्वितीय मो. रफीक, ललित दवे, कार्तिक व्यास, अक्षय व्यास, चेतन व्यास, हितेंद्र व्यास, उपप्रधानाचार्य इस्माइल खां, चंद्रशेखर व्यास, प्रभा शर्मा, शांतिलाल सैन, आशा लौहार, सीमा व्यास, आशा सिसोदिया, दिनेश, मनीष, राजेंद्र दवे, सुरेंद्र दवे, चंदन व्यास, रैनव व्यास, धीरेन्द्र, धर्मेंद्र, सुमित, सिमरन, मधु दवे, उषा, जनार्दन दवे, अशोक त्रिवेदी, जितेंद्र, लखन, हरीश, प्रशांत दवे, निकिता दवे, विक्रम कुमार, मृगांका सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, शिक्षक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।