सोजत में पहली बार होगा रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट, 8 जून से शुरू होगी सोजत सुपर प्रीमियर लीग
सोजत सिटी। शहर में पहली बार रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता “सोजत सुपर प्रीमियर लीग (SSPL)” का आयोजन 8 जून 2026, सोमवार से कॉलेज ग्राउंड में किया जाएगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ सायं 5 बजे होगा।
आयोजन समिति सदस्य विशाल कांकलिया, दीपक पंवार, मनीष टांक एवं पुनीत दवे ने बताया कि यह खेल महोत्सव पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें सम्पूर्ण पाली जिले से विभिन्न टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि रात्रिकालीन आयोजन होने के कारण दर्शकों को भी क्रिकेट का अलग अनुभव मिलेगा। प्रतियोगिता की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य जुटे हुए हैं। आयोजकों ने जिलेभर की क्रिकेट टीमों और खेल प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेने एवं आयोजन का आनंद लेने की अपील की है।