संत कबीर के 628वें प्राकट्य दिवस पर सोजत में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, भव्य शोभायात्रा व सत्संग में गूंजा कबीर वाणी का संदेश

सोजत। संत शिरोमणि सतगुरु कबीर साहेब का 628वां प्राकट्य दिवस प्रथम ज्येष्ठ पूर्णिमा शनिवार को सोजत नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कबीर आश्रमों में सत्संग, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं कबीर अनुयायियों ने विशाल शोभायात्रा निकालकर संत कबीर साहेब के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त की।

श्री छगनलाल टांक कबीर आश्रम में आयोजित समारोह में लहरतारा धाम काशी के प्रमुख पंथ श्री आचार्य अर्धनाम साहेब की पावन उपस्थिति रही। उनके सान्निध्य में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं छोगाराम साहेब धर्मार्थ ट्रस्ट, रामप्याऊ द्वारा महंत रामविलास साहेब के नेतृत्व में भी कबीर जयंती पर विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

भव्य शोभायात्रा पाली रोड से बैंड-बाजों, ढोल-नगाड़ों और जयघोषों के साथ रवाना हुई। शोभायात्रा राजपोल गेट, मुख्य बाजार, सब्जी मंडी, चारभुजा मंदिर चौराहा एवं जैतारणिया दरवाजा होते हुए श्री छगनलाल टांक कबीर आश्रम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया।


शोभायात्रा में संत-महात्माओं एवं कबीर पंथ के अनुयायियों की विशेष भागीदारी रही। इसमें सुमिरन साहेब, मदन साहेब, धीरज साहेब, राधेश्याम साहेब, विनोद दास, राजू दास, करण दास, साध्वी सुवादास, आनंद दास, ज्ञान दास, कृपा बाई, मंजू साहेब एवं राम बिहारी सहित अनेक संत शामिल हुए। साथ ही कबीर पंथ के प्रदेश अध्यक्ष कालूराम परिहार, श्रीराम कछवाहा, चंपालाल सांखला, ओमप्रकाश सांखला, उत्तम सांखला, रामलाल, डॉ. महेंद्र सांखला, कानाराम सांखला, जगदीश टांक, श्रीमती शांति देवी परिहार, शेरू भाई, बाबू दास साहेब, मांगीलाल परिहार, भीकाराम परिहार, अनिल परिहार एवं कैलाश परिहार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

इधर, छोगाराम साहेब आश्रम रामप्याऊ में दिनभर सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। संतों ने संत कबीर साहेब के जीवन, उनकी शिक्षाओं तथा मानवता, समरसता और सदाचार के संदेश पर प्रकाश डाला। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संत वाणी का श्रवण किया।

कार्यक्रम में केशव साहेब, बाबू दास साहेब, गौतम दास साहेब सहित अनेक संतों की उपस्थिति रही। वहीं ट्रस्ट अध्यक्ष बिर्दीचंद, उपाध्यक्ष सुरेशचंद, कोषाध्यक्ष मांगीलाल, सचिव गणपतलाल तथा पुनाराम, सोहनलाल, सैसाराम, हरिराम और पेमाराम सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाई-बहन मौजूद रहे।

कबीर जयंती के अवसर पर पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने संत कबीर साहेब के बताए सत्य, प्रेम, सद्भाव, मानव सेवा और सामाजिक समरसता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button