सोजत से उमराह के लिए दंपती रवाना, समाजबंधुओं ने दी मुबारकबाद

सोजत।मक्का-मदीना के मुक़द्दस सफर उमराह के लिए सोजत शहर के सिपाहियों का बास से हाजी युसूफ खां और उनकी अहलिया इम्तियाज बानो (गुड़िया) गुरुवार को रवाना हुए।

जानकारी के अनुसार दंपती 12 मार्च को बाद नमाज़-ए-ज़ोहर अपने निवास स्थान इमामबाड़ा चौक, जैतारणिया बास सोजत सिटी से मक्का-मदीना के मुबारक सफर उमराह के लिए रवाना हुए। इस पवित्र अवसर पर परिजनों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जुलूस में शिरकत करने और दुआओं के साथ उन्हें रुख़्सत करने की गुज़ारिश की।

रवाना होने से पहले क्षेत्र के बड़ी संख्या में समाजबंधु उनके निवास पर पहुंचे और दंपती को उमराह के मुबारक सफर की बधाई देते हुए कबूलियत और सलामती की दुआ की।

इस दौरान जहूर खान, उल्फत बानो, अकरम खान, कय्यूम खान, रहुफ खान, इनायत खान, हारून खान, इकबाल खान, हाजी मोहम्मद बशीर खान, सुल्तान खान, फिरोज खान, रुस्तम खान, साबिर खान, आरिफ खान, आसिफ खान, वसीम खान, आलिम खान, तौसिफ खान, मोहसिन खान और जोंटी खान सहित कई लोग मौजूद रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button