भाजपा ने विधानसभा संयोजकों की घोषणा की, सोजत से कन्हैयालाल ओझा बने संयोजक

सोजत।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी ने पाली जिले की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के संयोजकों की घोषणा की है। इसी क्रम में सोजत विधानसभा क्षेत्र से कन्हैयालाल ओझा को संयोजक नियुक्त किया गया है।

उनके नाम की घोषणा होते ही सोजत क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कन्हैयालाल ओझा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मदन मोदी, लक्की जोशी, महेन्द्र टांक, अर्जुन सोलंकी, ईश्वर सिंह और प्रवीण तंवर सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button