सोजत की बेटी का गुजरात न्यायिक सेवा में चयन, 67वीं रैंक  हासिल

सोजत सिटी । शहर के लिए गर्व की बात है कि सोजत की बेटी अधिवक्ता दिव्या जैन का चयन गुजरात न्यायिक सेवा में हुआ है। उन्होंने इस परीक्षा में 67वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वे सोजत निवासी डॉ. संजय जैन की पुत्री हैं।

चयन की खबर मिलते ही शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय अधिवक्ताओं और समाज के लोगों ने इसे सोजत के लिए गौरव का क्षण बताया।

इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष देवेंद्र व्यास सहित अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिवक्ता गजेंद्र दवे, अधिवक्ता कैलाश दवे, अधिवक्ता गजेंद्र श्री माली, अधिवक्ता अर्जुन चौहान, अधिवक्ता सुनील दवे और अधिवक्ता राहुल निकुम ने भी स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

अधिवक्ता साथियों ने कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को भी न्यायिक सेवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button