स्वामी विवेकानंद जयंती पर निकलेगी भव्य वाहन रैली
12 जनवरी को एबीवीपी सोजत नगर इकाई करेगी आयोजन
सोजत। स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सोजत नगर इकाई के तत्वावधान में सृजनोत्सव युवा सप्ताह–2026 के अंतर्गत एक भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। यह वाहन रैली 12 जनवरी 2026, सोमवार को दोपहर 12:00 बजे अम्बेडकर सर्किल, चांदपोल गेट, सोजत सिटी से प्रारंभ होगी।
एबीवीपी सोजत नगर इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा रैली को भव्य एवं अनुशासित रूप देने के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। रैली के माध्यम से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों, युवाओं में राष्ट्र निर्माण की भावना तथा सामाजिक जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
आयोजकों ने नगर के युवाओं, विद्यार्थियों एवं आमजन से अधिक से अधिक संख्या में वाहन रैली में सहभागिता कर स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों को आत्मसात करने की अपील की है।