सक्षम संस्था द्वारा सामाजिक सरोकारों में सक्रिय मीडिया कर्मियों का बहुमान
सोजत। लोकतंत्र के सजग प्रहरी चौथे स्तंभ के रूप में सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले तथा दिव्यांगजनों की जनसमस्याओं, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में निरंतर अग्रणी रहने वाले मीडिया कर्मियों का सक्षम संस्था की ओर से सम्मान किया गया। कृषि मंडी रोड स्थित वृद्धावस्था आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मीडिया कर्मियों ओमनारायण पाराशर, चेतन व्यास, अशोक खींची, धन्नाराम परिहार, प्रकाश राठौड़, गजेन्द्र गहलोत, अब्दुल समद राही, संजय परिहार, अकरम खां, आमिर रजा एवं दिनेश सोलंकी का उपरना पहनाकर एवं मोमेंटो भेंट कर बहुमान किया गया।
कार्यक्रम में सक्षम संस्था के स्थानीय संरक्षक अनोपसिंह लखावत, प्रांत सचिव सुरेश मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष मनोहर जोशी, जिला सचिव पंकज सैन, चैरेवेती प्रभारी झालाराम देवासी, रवि मेवाड़ा एवं गायत्री मेवाड़ा उपस्थित रहे। वक्ताओं ने मीडिया कर्मियों के सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा सकारात्मक कार्यों के प्रचार-प्रसार में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें समाजसेवा, सहयोग और संवेदनशीलता के भाव को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।