गुड़ा कला के धारेश्वर में धूमधाम से संपन्न हुआ आशापुरा माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

गुड़ा कला। रावत राजपूत सभा भवन एवं आशापुरा मंदिर परिसर में आज आशापुरा माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन और मूर्ति स्थापना के साथ हुई।

समाज के वरिष्ठ सदस्य हरि सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह समाज की बालिकाओं और महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। इसके बाद विधिवत हवन, पूजा-पाठ और आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी की व्यवस्था की गई।

महोत्सव में रावत राजपूत समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें अध्यक्ष प्रेम सिंह धारेसर, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह खेड़ानाबरा, कोषाध्यक्ष देवी सिंह जिंजार्डी, सचिव तेजसिंह वोरोद, सह सचिव तुलसा सिंह धारेसर, हरि सिंह खाखरा, निर्मल सिंह मेवड़ा, खेतू सिंह सहित समाज के अनेक बंधु सम्मिलित हुए।

धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकजुटता से भरपूर यह आयोजन समाज में भक्ति, सद्भाव और परंपरागत संस्कृति के संरक्षण का संदेश देता दिखाई दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button