सोजत में ईद मिलादुन्नबी पर दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता
ऑटो रिक्शा यूनियन ने पेश की कौमी भाईचारे की मिसाल
सोजत सिटी ।ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सोजत शहर में सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। सोजत ऑटो रिक्शा यूनियन विकास समिति ने इस मौके पर ठंडे पानी और आइसक्रीम वितरण की व्यवस्था कर कौमी एकता का संदेश दिया।
जुलूस के दौरान यूनियन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई सेवा को शहरवासियों ने सराहा और इसे धर्म-निरपेक्ष भारत की खूबसूरत तस्वीर बताया। यह आयोजन सोजत में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का प्रतीक बन गया।
एकता के प्रतीक बने आयोजन
जुलूस में शामिल लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए यूनियन द्वारा लगाए गए स्टॉल पर ठंडा पानी और आइसक्रीम वितरित की गई। इस पहल को देखकर लोगों ने “एकता में ही शक्ति है” की भावना को जीवंत महसूस किया।
इनकी रही सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर सोजत ऑटो रिक्शा यूनियन अध्यक्ष महेन्द्र जोशी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष साजिद मोहम्मद, कानाराम चौधरी, सत्तार रंगरेज, सलीम भाई, कलीम भाई, इमरान मिस्त्री, रफीक शाह, यासीन भाई, साबिर, हजारी बा, सराज, तालीम खान, शाहबाज खान, आरिफ पठान, ताहिर पठान सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
लोगों ने की प्रशंसा
इस सामाजिक पहल की शहरभर में प्रशंसा हो रही है। लोगों ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। आयोजकों ने भी कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के समरसता पूर्ण प्रयास जारी रहेंगे।