श्री झूलेलाल चालीहो और समापन महोत्सव, श्रद्धा व भक्ति के साथ आरती व नगर परिक्रमा आयोजन
सोजत । स्थानीय श्री झूलेलाल मंदिर में पिछले 40 दिनों से चल रही पूजा-अर्चना, भक्ति और साधना का समापन समारोह बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जा रहा है। चालीहा पर्व के इस पावन अवसर पर आज मंदिर प्रांगण में महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आराध्य देव झूलेलाल जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समापन महोत्सव की अगली कड़ी में 24 अगस्त 2025 को गुझी देग प्रवाहन का आयोजन सायं 6:30 बजे रामेलाव तालाब में किया जाएगा। यह आयोजन झूलेलाल जी को अर्पित भक्ति का प्रतीक माना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।
इसके पश्चात 25 अगस्त 2025 को मुख्य समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आरंभ सुबह 10:30 बजे झूलेलाल मंदिर में पूज्य बहराणा साहब के आयोजन से होगा। इसके बाद 12:30 बजे नगर परिक्रमा निकाली जाएगी, जिसमें झूलेलाल भक्त भक्ति गीतों के साथ झांकियों सहित पूरे नगर में भ्रमण करेंगे।
अंत में यह भव्य आयोजन कुंनडी विसर्जन के साथ दोपहर *2:00 बजे रामेलाव तालाब पर सम्पन्न होगा। इस मौके पर श्रद्धालु अपने घरों से लाई गई कुंनडी का विसर्जन कर झूलेलाल जी से आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
सिंधी समाज द्वारा इस धार्मिक आयोजन को पूरी श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह के साथ संपन्न किया जा रहा है। इस महोत्सव में समाज के सभी वर्गों ने मिलकर भाग लिया और अपनी परंपरा एवं संस्कृति को जीवित रखा