राजस्थान के 18-जिलों में आज बारिश का अलर्ट

13 में स्कूलों की छुट्‌टी, :जयपुर में 6 इंच बरसात

जोधपुर। राजस्थान में भारी बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। मौसम केंद्र जयपुर ने गुरुवार को भी कई जगह भारी बारिश होने की संभावना जताई है।

केंद्र ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। भारी बरसात की चेतावनी के चलते 13 जिलों के स्कूलों में आज छुट्‌टी है।

वहीं, बुधवार को जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, अलवर जिलों के कई इलाकों में 2 से 6 इंच तक बरसात हुई। इन जिलों में बाढ़ जैसे हालात नजर आए। सवाई माधोपुर में NH-552 पर स्थित औगाड़ पुलिया तेज बारिश के चलते बह गई। इससे सवाई माधोपुर-श्योपुर (MP) मार्ग बंद हो गया है।

जारी रहेगा तेज बारिश का दौर :

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- बंगाल की खाड़ी से आया डिप्रेशन सिस्टम जो कमजोर होकर लो-प्रेशर सिस्टम बन गया था, उसका असर 2 अगस्त से खत्म होने लेगा।

मानसून की ट्रफ लाइन अभी बीकानेर, सीकर से होकर गुजर रही है। इस कारण गुरुवार को भी राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। 1 अगस्त से राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी।

Show More

Gulam Mohammed

(EDITOR SEVA BHARATI NEWS) ==> Seva Bharti News Paper Approved Journalist, Directorate of Information and Public Relations, Rajasthan, Jaipur (Raj.), Mobile 7014161119 More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button