लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न: नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा
Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त की कार्यकारिणी बैठक आज भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष श्री महावीर जी चौपडा की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक की शुरुआत संगठन मंत्र के सामूहिक गायन के साथ हुई।
जोधपुर प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने कार्यकारिणी सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के कार्यों, सदस्यता विस्तार, इकाई गठन एवं उद्योगों के समक्ष आ रही समस्याओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी भी साझा की।
बैठक में अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने आगामी कार्ययोजना पर मार्गदर्शन देते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा उद्योगों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
प्रान्त अध्यक्ष महावीर चौपडा ने वर्ष 2025-27 के लिए विभिन्न इकाईयों की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा की, जिनमें प्रमुख रूप से निम्नलिखित नाम सम्मिलित हैं:
- जोधपुर महानगर: अध्यक्ष पंकज भण्डारी, सचिव राकेश चौरडिया, उपाध्यक्ष अशोक चौहान
- बोरानाडा: अध्यक्ष राजेन्द्र सालेचा, सचिव थानाराम चौधरी
- महिला इकाई: अध्यक्ष श्रीमती मोना हरवानी, सचिव श्रीमती कंचन लोहिया
- मण्डोर: अध्यक्ष पूनमचंद तंवर, सचिव दिनेश सोनी
- सूरसागर: अध्यक्ष नरेश परिहार, सचिव राकेश गहलोत, कोषाध्यक्ष चेतन सांखला
- सांगरिया: अध्यक्ष रवि गुप्ता, सचिव हितेन्द्र राठी, कोषाध्यक्ष श्रवण देवड़ा
- तनावड़ा: अध्यक्ष प्रेम जाखड़, सचिव अरविन्द भट्ट, कोषाध्यक्ष देवीसिंह सोढ़ा
- मथानिया: अध्यक्ष नितेश बूब, सचिव सुनिल राठी
- बालेसर: अध्यक्ष बालाराम सांखला, उपाध्यक्ष गोपालसिंह, सचिव दीपाराम सांखला
- पीपाड़: अध्यक्ष प्रवीण सोनी, सचिव रवि जैन, कोषाध्यक्ष गोविन्द मुथा
- पीपाड़ स्वर्णकार इकाई: संयोजक दुलीचन्द सोनी
- फलोदी: अध्यक्ष धनसुख जी, सचिव ब्रृजलाल पंवार
- प्रान्त फार्मा संयोजक: सौरभ सालेचा
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में उद्योगों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। विभिन्न इकाइयों ने अपने क्षेत्रीय विषयों की जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का संचालन जोधपुर प्रान्त सचिव श्री पंकज लोढ़ा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रान्त संयुक्त महामंत्री श्री सुरेशकुमार विश्नोई ने प्रस्तुत किया। बैठक का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ।