श्रमिक सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम श्रमिकों ने समझा सुरक्षा, स्वस्थ्य और स्वच्छता का महत्व
जोधपुर। शहर में राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत पर वर्षा जल निकासी ड्रेनेज परियोजना आर.टी.ओ. नाला निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम का आयोजन रूडिप जोधपुर अधीक्षण अभियंता श्री लक्ष्मण पंवार के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई द्वारा किया गया। सामाजिक विकास विशेषज्ञ संतलाल सारण नें श्रमिकों को कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधित सावधानी व सुरक्षा उपायों के साथ कार्य करने की जानकारी देते हुए सुरक्षा उपकरणों का उपयोग तथा बचाव के विशेष उपाय के साथ कार्य करने के लिये प्रेरित किया। स्वच्छता पर चर्चा करते हुए बताया कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने हुए छोटे-छोटे उपाय कर हम कई बीमारियों से होने वाले शारीरिक एवं आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं। चर्चा के दौरान श्रमिकों को गर्मी से बचाव के उपाय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। अन्त में सरकार द्वारा चलायी जा रही श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी व श्रमिक कार्ड के महत्व के बारे में समझाया। संवेदक फर्म एस.एम.सी.सी. से एस. ओ.टी. अशोक गर्ग ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।