अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौङ ब्रह्माण महासभा की प्रथम कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न
जोधपुर। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौङ ब्रह्माण महासभा कार्यकारिणी सत्र 2025-2029 की प्रथम बैठक गौतमाश्रम पुष्कर में आयोजित हुई। जिसमें महासभा अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, प्रधानमन्त्री प्रधुम्न जोशी, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष माया त्रिवेदी, राष्ट्री युवा अध्यक्ष अनिल जोशी, श्री गौतम सभा अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा, मंत्री दुष्यन्त राणेजा, महासभा उपाध्यक्ष जवाहर लाल उपाध्याय, राष्ट्रीय महासचिव ललित प्रकाश सांखी, अशोक राणेजा हिगोला सहित देशभर और विशेषकर मारवाड़ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी व सदस्य में उपस्थित हुए।
बैठक में समाज हित में कई निर्णय लिये तथा नवीन योजनाओं पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें महासभा कार्यालय हेतु भूमि क्रय कर उस पर भवन निर्माण की योजना को मूर्त रूप देने तय किया गया। महासभा की आगमी बैठक फलौदी जिले में होगी। राष्ट्रीय युवक संघ के अध्यक्ष अनिल जोशी ने युवाओं को समाज निर्माण में योगदान के लिए आव्हान किया। उन्होंनें अनेक योजनाओं पर प्रकाश डाला।
अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौङ ब्रह्माण महासभा के इतिहास पर प्रकाश डालने वाली पुस्तक हमारी” विरासत हमारा गौरव “के बारें में अशोक राणेजा ने जानकारी प्रदान की। सम्पूर्ण कार्यकारिणी को पुस्तक भेंट की गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सचिव ललित प्रकाश सांखी व और गौतम सभा जोधपुर के मंत्री दुष्यन्त राणेजा ने किया।