मोहर्रम 17 जुलाई को इस्लामी हिजरी नया साल 1446 शुरू
Gulam Mohammed. Editor, Seva Bharati News
जोधपुर। क़ाज़ी मोहम्मद तय्यब अंसारी, अध्यक्ष रूयत-ए-हिलाल कमेटी और मौलाना शेर मोहम्मद ख़ान रिज़वी, मुफ्ती ए राजस्थान ने एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी करते हुवे यह ऐलान किया है कि 7 जुलाई रविवार को माहे मोहर्रम का चाँद देखने का एहतमाम किया गया इस्लामी पहले महीने मोहर्रम का चाँद दिखाई देने के साथ ही 8 जुलाई सोमवार से इस्लामी हिजरी नया साल 1446 शुरू हो गया। इसी के साथ मोहर्रम आगामी 17 जुलाई बुधवार को अक़ीदत व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
इस्लामी नए साल की शुरूआत पर मुबारकबाद देते हुए बताया कि 14 जुलाई रविवार को सद्दे व मेहंदी की रस्म और ,16 जुलाई मंगलवार को शाम-ए-गरीबां, 17 जुलाई बुधवार को यौमे आशूरा (मोहर्रम) और 20 जुलाई शनिवार को फूल प्याले की रस्म अक़ीदत व एहतराम के साथ अदा की जाएगी। आशूरा के नवाफिल पढ़ें और नफिल रोज़े रखें और मुल्क में अमनो अमान, आपसी भाई चारा व साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रहने के लिए दुआ करें। शोदाए कर्बला के बयानात को सुने या पढ़ने का एहतमाम करें।