अल् अब्बास एज्यकेशन सोसायटी ने कब्रिस्तान में किया पौधारोपण
हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें : अब्दुल रूआब चिश्ती
— कार्यकर्ताओं को सौंपा सार संभाल का जिम्मा
जोधपुर। अल् अब्बास एज्युकेशनल सोसायटी, बलदेव नगर, जोधपुर द्वारा गीता भवन के पीछे पांचवीं रोड, आशिया बाई कब्रिस्तान में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संस्थान द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में आम के उन्नत किस्म के ग्राफ्टेड पौधे और मीठे नीम के पौधे लगाए गए। वहीं कार्यकर्ताओं को पौधे सार संभाल का जिम्मा सौंपा गया।
अल अब्बास सोसायटी के अध्यक्ष पीर अब्दुल रूआब चिश्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि गीता भवन के पीछे पांचवीं रोड, आशिया बाई कब्रिस्तान में सघन पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति एक पौध लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। वहीं इस दौरान संस्थान द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में आम के उन्नत किस्म के ग्राफ्टेड पौधे और मीठे नीम के पौधे लगाए गए। वहीं कार्यकर्ताओं को पौधे सार संभाल का जिम्मा सौंपा गया। यह सघन पौधारोपण प्रोग्राम विषिष्ट अतिथि मोहम्मद हारून बैलीम, डिप्टी रजिस्ट्रार, राजस्थान सहकारिता विभाग, जोधपुर के सानिध्य में किया गया। सोसायटी के बहुत से सदस्यो ने इसमें अपना श्रमदान व सहयोग किया।