जेडीए द्वारा आवासीय, व्यावसायिक एवं मल्टीस्टोरी रहवासीय के 180 भूखण्ड़ों की नीलामी 15 जुलाई से

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

माह जुलाई से दिसम्बर 2024 तक का भव्य ई-नीलामी कार्यक्रम जारी

जोधपुर। आयुक्त जोधपुर विकास प्राधिकरण उत्साह चौधरी द्वारा प्राधिकरण की आय के स्त्रोत बढ़ाने हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं, इसी क्रम में आयुक्त के निर्देशानुसार प्राधिकरण की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के भूखण्ड़ों के नीलामी हेतु माह जुलाई-दिसम्बर 2024 का भव्य ई-नीलामी कार्यक्रम जारी किया जा चुका हैं। प्राधिकरण द्वारा भव्य ई-नीलामी कार्यक्रम अनुसार दिनांक 15.07.2024 से 06.12.2024 तक विभिन्न योजनाओं के आवासीय, व्यावसायिक एवं मल्टीस्टोरी रहवासीय के कुल 180 भूखण्ड़ों की नीलामी की जाएगी।
निदेशक वित्त जेडीए दशरथ कुमार सोलंकी ने बताया कि आवेदकों द्वारा माह जुलाई-दिसम्बर 2024 ई-नीलामी कार्यक्रम अनुसार सोमवार, दिनांक 15, जुलाई 2024 से विभिन्न योजनाआंे के भूखण्ड़ांे को क्रय करने हेतु नियमानुसार धरोहर राशि जमा करवाने के साथ-साथ ऑनलाईन बिड लगाते हुए ई-नीलामी में भाग लिया जा सकता है। ऑनलाईन बिड लगाने की अन्तिम तिथि योजनावार विभिन्न भूखण्ड़ों हेतु अलग-अलग निर्धारित की गई है। ई-नीलामी से संबंधित विस्तृत जानकारी, नियम एवं शर्तें प्राधिकरण की वेबसाईट joda.rajasthan.gov.in पर देखी जा सकती हैं।
प्रभारी अधिकारी नीलामी शाखा संदीप सान्दू ने बताया कि 15 जुलाई से 06 दिसम्बर 2024 तक जारी भव्य ई-नीलामी में जेडीए की महत्वकांक्षी मल्टीस्टोरी रहवासीय भूखण्ड़ राजीव गांधी नगर चौखा, गंगा विहार योजना, राज्य कर्मचारी आवासीय योजना ग्राम मोगड़ा कलां योजना, राजीव गांधी नगर चौखा आवासीय योजना, आनन्द विहार योजना, अरणा विहार योजना, झरणा विहार योजना, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विहार आवासीय योजना, मण्डोर एफएसएल खसरा नं. 388 ग्राम मण्डोर, मण्डलनाथ आवास योजना के आवासीय भूखण्ड़ों तथा व्यावसायिक परिवहन नगर आंगणवा/ट्रांसपोर्ट/ऑटोमोबाईल नगर योजना, व्यावसायिक खसरा संख्या 269 कुड़ी भगतासनी मुख्य पाली रोड़, व्यावसायिक खसरा नं. 701 ग्राम चौखा के व्यावसायिक भूखण्ड़ों को ई-नीलामी के जरिये विक्रय किया जाएगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button