जेडीए दस्ते ने अवैध निर्माण कार्यों को करवाया बंद
जोधपुर। जोधपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार सड़क मार्गाधिकार के अतिक्रमणों, अवैध निर्माणों एवं अतिक्रमणों पर निरन्तर सख्त कार्यवाही की जा रही हैं। जेडीए दस्ते द्वारा पार्क रेजिडेंसी कॉलोनी, भोलेशंकर कॉलोनी एवं गणेशपुरम कॉलोनी मंे किए जा रहे अवैध निर्माण कार्यों को बंद करवाया गया।
प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत ने बताया कि जेडीसी उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार तहसीलदार पेमाराम के निर्देशन मंे जेडीए दस्ते द्वारा ग्राम जोधपुर के खसरा संख्या 632/11 स्थित पार्क रेजिडंेसी कॉलोनी, ग्राम जोधपुर के ख.सं. 632/9 स्थित गणेशपुरम कॉलोनी एवं ग्राम विनायकिया के ख.सं. 30 वगैरह में स्थित भोलेशंकर कॉलोनी का मौका निरीक्षण किया गया। मौका निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर अवैध रूप से निर्माण कार्य प्रगतिरत पाए गए, दस्ते द्वारा उक्त अवैध निर्माण कार्यों को बंद करवाया जाकर निर्माण में काम आने वाले औजारों को जब्त कर प्राधिकरण कार्यालय लाया गया।
मौके पर अप्रार्थीगण को सख्त हिदायत दी गई कि माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेशांे की अवहेलना नहीं करें, साथ ही प्राधिकरण की बिना सक्षम स्वीकृति एवं बिना भू-उपयोग परिवर्तन करवाये किसी प्रकार का अवैध निर्माण कार्य नही करें अन्यथा प्राधिकरण द्वारा नियमानुसार अवैध निर्माणों को ध्वस्त करने की कार्यवाही अमल मंे लायी जायेगी। कार्यवाही के दौरान भू-अभि. निरी. किशोरसिंह, पटवारी भूराराम, प्रवर्तन निरीक्षक अनिल शर्मा मय अतिक्रमण दस्ते मौजूद रहे।