काचीगुडा-हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

Gulam Mohammed, Editor, Seva Bharati News

जोधपुर। रेलवे द्वारा यात्रियो की सुविधा हेतु काचीगुडा-हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह के अनुसार गाडी संख्या 07055, काचीगुडा-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 04.07.24 से 25.07.24 तक (04 ट्रिप) काचीगुडा से गुरूवार को 16.00 बजे रवाना होकर शनिवार को 13.15 बजे हिसार पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 07056, हिसार-काचीगुडा साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 07.07.24 से 28.07.24 तक (04 ट्रिप) हिसार से रविवार को 12.35 बजे रवाना होकर मंगलवार को 07.30 बजे काचीगुडा पहुॅचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में मलकाजगिरी, मडचेल, वाडियाराम, कामारेड्डी, निज़ामाबाद, बसर, मुदखेड, नांदेड, पूर्ना, बसमत, हिंगाली, वाशिम, अकोला, शेहगांव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, अमालनेर, नंदुरबार, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर, आबूरोड, फालना, मारवाड ज., पाली मारवाड, लूनी, जोधपुर, मेडता रोड, नागौर, नोखा, बीकानेर, श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू व सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 05 सैकण्ड एसी, 01 थर्ड एसी, 11 थर्ड एसी इकोनोमी, 03 द्वितीय शयनयान व 02 पावर कार डिब्बो सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button