राष्ट्र की उन्नति में ही सनातन धर्म की वृद्वि है – संत क्षमाराम महाराज
विहिप ने हनुमंत शक्ति जागरण के तहत कराया सामूहिक सुन्दरकाण्ड पाठ
जोधपुर । विश्व हिंदू परिषद संचालित रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा हनुमंत शक्ति जागरण के तहत सामूहिक सुन्दरकाण्ड व हनुमान चालीसा पाठ सरदारपुरा के गाँधी मैदान आयोजित किया गया ।
महोत्सव समिति के अध्यक्ष संदीप काबरा ने बताया कि सिंथल पीठाधीश्वर पूज्य क्षमाराम महाराज के मुखारविंद से सुंदरकांड पाठ का वाचन किया गया साथ ही पाठ से पूर्व महाराज ने आर्शीवचन देते हुए कहा कि वर्तमान समय जो देश मे चल रहा है जो बहुत महत्वपूर्ण है इस समय यह राष्ट्र चौराहे पर खड़ा है कुछ राष्ट्रवादी लोग ताकत लगा इस देश को उन्नति की ओर विकसित राष्ट्र बनाने में लगे हुए हैं लेकिन कुछ लोग बाहरी शक्ति का उपयोग करते हुए इस देश को पिछड़ा सनातन धर्म संस्कृति को कमजोर करने में लगे हुए हैं अब हमको तय करना है कि राष्ट्र को किस ओर से ताकत का धक्का लगाना है।
महाराज ने मतदान को लेकर कहा कि हमारी संस्कृति में दान का महत्व है हर तरह के दान का अपना महत्व होता है लेकिन यह जो मतदान है उसका इस समय महत्वपूर्ण योगदान है । यह ही हमारे देश की अगले 5 वर्ष की दशा व दिशा तय करेगा । राष्ट्र की उन्नति में ही सनातन धर्म की वृद्वि होती है। चुनावी माहौल में उदासीनता नही रहनी चाहिए क्यों कि हमारी उदासीनता हमारे भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगी ।
महाराज ने कहा कि मत का दान करते समय सोच विचार करना भी अतिआवश्यक है। मतदान उसी को जो सनातन धर्म को मानने वाले हो धर्म की बात कर इस राष्ट्र की विश्व गुरु बनाने का संकल्प लेने वाला हो ।
लोकतंत्र के महापर्व को उत्साह से मनाए यह त्यौहार 5 वर्षो में आता है । इस बार मत प्रतिशत बढ़ाने में योगदान देवे । बढ़ता मत प्रतिशत ही विकसित भारत व उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसित करेगा ।
प्रचार प्रमुख अमित पाराशर ने बताया कि सुंदरकांड की चौपाइयों के साथ महाराज ने विस्तार से भाव का भी वर्णन किया गया । इस दौरान हुए संत समागम में अजनेश्वर आश्रम पीठाधीश्वर शान्तेश्वर महाराज , मोती चौक रामद्वारा संत रामरतन महाराज संत विनयदास , संत हनुमानदास महाराज , संदीपनी महाराज सहित संत उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्र की प्रगति व हिन्दू समाज के जागृति के लिए मतदान का संकल्प दिलाया।
पाठ में बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष सहित भक्तगण उपस्थित रहे। सभी को अयोध्या से आया प्रसाद व राम स्वरूप चित्र प्रसाद रूप में विरतण किया गया । इस दौरान आरती में विहिप प्रान्त अध्यक्ष डॉ राम गोयल महेन्द्र उपाध्याय प्रदीप सांखला विजय सिंह परिहार जितेंद्र शर्मा तरुण सोतवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।