मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी ने हर्षोउल्लास से मनाया 75वां गणतन्त्र दिवस
जोधपुर। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के मौलाना आज़ाद कैम्पस में उत्तरप्रदेश की नोयडा आथोरिटी के असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर अब्दुल शाहीद ने बतौर मुख्य अतिथि झण्डारोहण किया और एनसीसी-स्काउट की परेड व मार्चपास्ट की सलामी ली।
मुख्य अतिथि अब्दुल शाहीद ने सोसायटी की विभिन्न संस्थाओं, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी एवं माई ख़दीजा अस्पताल का दौरा कर, इन्हें समाजहित में भविष्य की पीढियों के लिये बहुत ही सराहनीय कार्य बताया।
मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के चैयरपर्सन मोहम्मद अतीक ने सभी शिक्षकों से कहा कि आपको गर्व होना चाहिए कि रचनात्मक तरीके से एक ही कैम्पस में सभी संस्थानों के जरिये नर्सरी से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा प्रदान करने की बेहतरीन उपलब्धि पर ये मौलाना आज़ाद संस्थान देश के अल्पसंख्यक वर्ग के लिए एक आदर्श बन रहा है।
इससे पूर्व में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी परिसर बुझावड में भी यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मेाहम्मद अतीक, प्रेसिडेन्ट डॉ जमील काजमी, यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन एवं स्टाफ ने झण्डारोहन किया।
यूनिवर्सिटी प्रेसिडेन्ट डॉ जमील काजमी ने मौलाना आज़ाद कैम्पस के समारोह में सभी को गणतंत्र दिवस की मुबारकबाद देते हुए समाजसेवी संदीप मेहता, दानिश फौजदार व अन्य अतिथियों से ‘अंतर आस्था मंच‘ के पोस्टर का विमोचन कराया। मंच का उद्देश्य संवैधानिक मूल्यों, समता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व का प्रचार-प्रसार करना रहेगा ताकि आने वाली पीढी वैज्ञानिक चेतना के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें।
मौलाना शाहीद हुसैन नदवी ने तिलावत ए कुरान किया। फिरोज खां मेमोरियल गर्ल्स सी.सै. स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान, एनसीसी अधिकारी सुराब खान के नेतृत्व में परेड कमान्डर कैडेट मोहम्मद अदनान ने परेड का मार्चपास्ट, एनसीसी अधिकारी सुमेरा खान व समूह की ओर से बैण्ड डिस्पले, पीटीआई अरूणा सोलंकी व चिन्मय जोशी के नेतृत्व में छात्राओं के समुह ने पीटी डिस्पले, मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला बीएड कॉलेज की छात्राओं ने सामूहिक गीत ‘हिन्दुस्तान हमारा है‘ तथा विभिन्न शैक्षिक संस्थाओं की ओर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किये गये।
वर्ष पर्यन्त श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों एवं खेल व अन्य क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सोसायटी अध्यक्ष मोहम्मद अली चुंदड़ीगर, सदस्य अब्दुल्लाह खालिद कुरैशी, मोहम्मद साबिर, डीसीबी बैंक मैनेजर मोहम्मद शफी, यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन, सीएफओ अयाज अहमद, प्रिन्सीपल जितेन्द्र खत्री, मनीष माथुर, मुजीब अहमद काजी, डॉ सपना सिंह राठौड़, डॉ श्वेता अरोड़ा, डॉ. रेहाना बेगम, जेबा नाज, शबाना टाक, इंतिखाब आलम, शमीम शेख, फरजाना चौहान, उम्मे कुलसुम एवं मैनेजमेन्ट ऑफिस सुपरीटेन्डेन्ट मोहम्मद सादिक फारूकी सहित अन्य पदाधिकारी व स्टाफ व स्टूडेन्ट उपस्थित थे। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदडीगर ने किया। अन्त सभी को लड्डूओं का वितरण किया गया।
सोसायटी महासचिव निसार अहमद खिलजी ने अपने उद्बोधन के पश्चात् सभी का आभार ज्ञापित किया।