उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी आज जोधपुर यात्रा पर
हस्तशिल्प मेले का करेंगी अवलोकन
जोधपुर। राज्य की उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी शनिवार,27 जनवरी को एक दिवसीय जोधपुर यात्रा पर रहेंगी।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वे प्रातः 9.45 पर जयपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10.40 पर जोधपुर पहुंचेंगी।
उप मुख्यमंत्री यहां जिला प्रशासन, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र तथा लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2024 का अवलोकन करेंगी।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी सांय 5.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।