किचन क्वीन प्रतियोगिता में दिखा जबरदस्त उत्साह

मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में किचन क्वीन प्रतियोगिता

जोधपुर। किसी ने नॉर्थ इण्डियन डिश खस्ता कचौरी बनाई तो किसी ने साउथ इण्डियन व्यंजन थालीपीठ, किसी ने स्वीट डिश में मिठीसी टूटी फ्रूटी ब्राउवनी, किसी ने सॉफ्ट ड्रिंक्स में चटखीले टेस्ट वाला ब्लू मोजिटो तो किसी ने फास्ट फूड केटेगरी में हॉट डॉग एण्ड फ्रेंच फ्राय बनाई।

मौका था, कमला नेहरू नगर स्थित मौलाना आज़ाद मुस्लिम महिला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में हर वर्ष की तरह आयोजित होने वाली किचन क्वीन प्रतियोगिता का। कॉलेज प्राचार्या डॉ. सपना सिंह राठौड़ ने बताया कि छात्राओं में टीम मैनेजमेंट, लीडरशिप, टाइम मैनेजमेंट, कम्यूनिकेशल स्किल, स्किल मैनेजमेंट सहित सभी गुणों का प्रसार करने के मक़सद से हर साल महिला बीएड कॉलेज में ये प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।
बीएड कॉलेज प्रभारी डॉ. सलीम अहमद ने बताया कि किचन क्वीन प्रतियोगिता में राजस्थानी वेशभूषा में छात्राएं व्यंजनों की सजावट और डिटेल में हर डिश की जानकारी लोगों को शेयर कर रही थी, मानों किसी बड़े फूड फेयर का आयोजन हो। उन्होंने बताया कि कॉलेज की 186 छात्राओं को नॉर्थ इण्डियन, साउथ इण्डियन, स्वीट डिश, सॉफ्ट ड्रिंक्स, फास्ट फूड व मारवाड़ कौशल केन्द्र की 6 केटेगरी व इनकी 30 सब केटेगरी में बांटा गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जोधपुर के मशहूर यूट्यूबर व फूड व्लॉगर शादाब अली सैय्यद ने पूरी प्रतियोगिता में सभी वर्गो की रोचक जानकारी अपने क्रियेटिव अंदाज में कवर की। इसकी शानदार वीडियोग्राफी उनकी पत्नी उज़मा सैय्यद ने कैप्चर की।

प्रतियोगिता में महात्मा गांधी अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनोज, मथुरादास माथुर अस्पताल की डिप्टी सुपरीटेन्ड डॉ. पुष्पा परमार, माई ख़दीजा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेन्टर की आंतरिक प्रभारी ख़ुजिस्ता काजी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नेहा माथुर, मौलाना आज़ाद बीएड कॉलेज की प्रिंसीपल डॉ. श्वेता अरोड़ा, फिरोज खान कैम्पस की सीनियर प्रिंसीपल शबाना टाक व मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. रेहाना बेगम ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेन्ट डॉ. जमील काज़मी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से ही भविष्य में शिक्षक बनने वाली इन छात्राओं में सर्वांगीण गुण विकसित होते है जो विभिन्न क्षेत्रों में इनके करियर के लिए लाभदायक साबित होंगे।
प्रतियोगिता के अंत में आये परिणामों में नार्थ इण्डियन फूड केटेगरी में दाल-बाटी चूरमा, साउथ इण्डियन फूड में हैदराबादी बिरयानी, स्वीट डिश में बाटी चूरमा, सॉफ्ट ड्रिंक्स में मोहब्बत का शरबत, फास्ट फूड में पानी पुरी व मारवाड़ कौशल केन्द्र ग्रुप में नूरानी हलवा क्रमशः पहले स्थान पर रहा। सभी विजेता वर्ग को उपहार एवं समस्त प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट सम्मान स्वरूप प्रदान किये गये। प्रतियोगिता प्रभारी आबिद अली ने बताया कि किचन क्वीन कॉम्पिटिशन के सफल आयोजन में बीएड व्याख्याता गीता शर्मा, कान्ता मिश्रा, ममता सिंह, मोहम्मद रफीक, तनवीर काजी, सुमन राठौड़, मदीना बानो, मोहम्मद नासिर सहित समस्त बीएड व्याख्याताओं का खास सहयोग रहा। संचालन मोहम्मद इकबाल चुंदड़ीगर ने किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button