एस के जोधपुर मैराथन आज
सुबह 4 .30 बजे से दौड़ेगा जोधपुर
जोधपुर। सूर्यनगरी जोधपुर को स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ शहर बनाने के लिए 17 दिसंबर को एसके जोधपुर मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें हजारों की संख्या में जोधपुरवासी भाग लेंगे और 21 किमी , 10 किमी ,5 किमी और 3 किमी की दौड़ का हिस्सा बनेंगे ।
आयोजक मुकेश मिश्रा ने बताया कि आईआईइएमआर इंस्टीटयूट ऑफ इवेंट मैनेजमेंट द्वारा एस के फाईनेंस के साथ इस मैराथन का आयोजन किया जा रहा है । एस के जोधपुर मैराथन में कुल चार श्रेणियों में बडी तादाद में लोग जोधपुर को सबसे स्वच्छ, सुन्दर और स्वस्थ बनाने के लिए दौडेंगे। इस मैराथन को फिल्म अभिनेतता ज़िम्मी शेरगिल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे ।
उन्होंने बताया कि आज 16 दिसंबर को मैराथन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को मैराथन किट का वितरण रोटरी भवन रेजिडेंसी रोड जोधपुर में सुबह 11 बजे से 5 बजे तक किया गया। इसके अलावा शाम को होटल नॉवोटेल में फिल्म अभिनेता ज़िम्मी शेरगिल के साथ मीट एन्ड ग्रीट भी आयोजित की गई। इसमें भाजपा नेता तथा संस्कृति युवा संस्था के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा, जाने माने वकील कमलेश शर्मा, एस के फाइनेंस के अंशुल जैन और फिल्मी दुनिया के जाने माने समीक्षक कोमल नाहटा भी शिरकत की।
उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को एस के जोधपुर मेराथन में सभी दौड़ की शुरुआत एम् बी एम् विश्व विद्यालय के ग्राउंड से होगी जिसमें प्रवेश एम बी एम् रोड वाले प्रवेश द्वार से होगी।
ये रहेगा फ्लैग ऑफ और रिपोर्टिंग का समय
एस के जोधपुर हाफ मेराथन 21 किमी –
रिपोर्टिंग टाइम – सुबह 4 .1 5 बजे , फ्लैग ऑफ – सुबह 4 .30 बजे
रन फॉर जोधपुर 10 किमी
रिपोर्टिंग टाइम – सुबह 5 .1 5 बजे , फ्लैग ऑफ – सुबह 5 .30 बजे
रन फॉर फन – 5 किमी
रिपोर्टिंग टाइम – सुबह 6 .15 बजे , फ्लैग ऑफ – सुबह 6 .30 बजे
यूथ रन , ड्रीम रन , व्हीलचेयर रन – 3 किमी
रिपोर्टिंग टाइम – सुबह 6 . 15 बजे ,
फ्लैग ऑफ – सुबह 6 .4 0 बजे
सभी फिनिशर्स को रन समाप्ति के बाद मैडल दिए जायेंगे और टॉप विनर्स को इनामी राशि दी जाएगी।
ये रहेंगी रुट पर व्यवस्था
मेडी प्लस हॉस्पिटल की और से 5 मेडीकल स्टेशन , २ एम्बुलेंस होंगी जिसमे मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे , साथ ही 6 वाटर स्टेशन धावकों के लिए रहेंगे इसके अलावा एस के फाइनेंस चीयर ज़ोन और लोक कलाकारों के ग्रुप चीयर करने के लिए रहेंगे।