पीएम मोदी से मिले विधानसभा चुनाव जीतने वाले सांसद

सांसदी से आज ही दिया था इस्तीफा

 नई दिल्ली। भाजपा के कई सांसदों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इन सांसदों ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। सभी मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा का हिस्सा होंगे। नवनिर्वाचित विधायकों ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 सांसद चुनाव जीते जबकि 9 हार गए। जीते हुए 12 सांसदों में से 11 ने बुधवार को लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। सिर्फ राजस्थान से चुनाव जीतने वाले बालकनाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है।

संसद सदस्यता छोड़ने वालों में मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक हैं। वहीं छत्तीसगढ़ से अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय जबकि राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया कुमारी और किरोड़ी लाल मीणा शामिल हैं। तेलंगाना में विधानसभा चुनाव जीते कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्‌डी ने भी संसद सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। रेवंत कल तेलंगाना के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button