सैय्यद मदार लाठी जोड़ बाबा के चादर पेशकर की
चादर पेशकर देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी
जोधपुर। नेशनल हिन्द वेलफेयर सोसायटी व मिशन कौमी एकता संस्था जोधपुर द्वारा गुरुवार को मदार सैय्यद लाठी जोड़ बाबा की जियारत कर चादर पेश की।
नेशनल हिन्द वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शाकीर खान पप्सा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज नेशनल हिन्द वेलफेयर सोसायटी व मिशन कौमी एकता संस्था जोधपुर की जानिब से दरगाह सैय्यद मदार लाठी जोड़ बाबा की मजार पर चादर पेशकर अकीदत के फूल पेश किए गए। देश में अमन चैन भाईचारे की दुआएं मांगी गई। इस दौरान नेशनल हिन्द वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शाकीर खान पप्सा, गुलाम मोहम्मद, मिशन कौमी एकता संस्था अध्यक्ष आशिक खान मुन्ना, अब्दुल जब्बार कालू भाई पेन्टर, पीर साहब जाकीर अली, शिवकुमार प्रजापत, पीर साहब समशुदीन, राजू भाई, सलाम, शेर खान, रफीक वैलिम सहित कई जायरिन मौजूद थे।