मारवाड़ महोत्सव में प्रशासन ने दिया मतदान का संदेश
जोधपुर । पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित मारवाड़ महोत्सव में जिले की स्वीप टीम द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्री उम्मेद राजकीय स्टेडियम में भाग लेने वाले जोधपुरवासियों से 25 नवमबर को विधानसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की ।
स्वीप टीम ने विभिन्न कलाकारों के माध्यम से मतदाताओं को शपथ दिलाई और मतदान की अपील की ।
स्वीप प्रकोष्ठ सदस्य श्री मोहन बिश्नोई सहित अन्य स्वीप सदस्य उपस्थित रहे ।