विद्यार्थियों ने नुकड़ नाटक से दिया वोट देने का संदेश
स्वीप टीम संग किया मतदाताओं को जागरूक
जोधपुर। जिले में स्वीप अंतर्गत जारी गतिविधियों की कड़ी में शुक्रवार को जोधपुर शहर की स्वीप टीम प्रभारी सुश्री भार्गवी सांदू व अन्य टीम सदस्यों ने जी डी मेमोरियल कॉलेज कुड़ी हाऊसिंग बोर्ड में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया ।
कॉलेज के एसटीसी व बीएड के लगभग 150 विद्यार्थी शिक्षकों को मतदान के महत्व के बारे में बताया व सभी को निर्वाचन आयोग की विभिन्न एप के उपयोग व महत्व के बारे में बताया । कार्यक्रम में सभी को मतदान की शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर जोधपुर निर्वाचन के युथ आइकॉन अजय करण जोशी द्वारा विद्यार्थियों को मतदान के महत्व को प्रदर्शित करता एक रोचक नुकड़ नाटक प्रस्तुत किया । स्वीप टीम ने सभी से मतदान संबंधित संकल्प पत्र भी भरवाया।
निर्वाचन विभाग की ओर से चलाये जा रहे स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सोमवार को जोधपुर शहर स्वीप टीम ने प्रभारी भार्गवी सांदू व स्वीप टीम सदस्यों केसर सिंह राजपुरोहित, कार्तिकेय खत्री के निर्देशन में जी डी मेमोरियल कॉलेज कुड़ी हाऊसिंग बोर्ड में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
भार्गवी सांदू ने कॉलेज के एस टी सी व बी एड के लगभग 150 विद्यार्थी शिक्षकों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। केसर सिंह राजपुरोहित ने सभी को वोटर हेल्पलाइन एप्प, सक्षम एप्प, के वा ई सी , सी विजिल एप्प, के उपयोग व महत्व के बारे में बताया ।कार्तिकेय खत्री ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर जोधपुर निर्वाचन के युथ आइकॉन अजय करण जोशी के निर्देशन में विद्यार्थियों ने मतदान के महत्व को प्रदर्शित करने वाले नुकड़ नाटक का मंचन किया व सबको सब काम छोड़ते हुए सबसे पहले मतदान को अपना अधिकार मानते हुए मतदान अवश्य करने हेतु प्रेरित किया।इस अवसर पर आर टी एस नेहा चौधरी ने स्वीप गतिविधियों की सराहना की ।स्वीप टीम ने सभी से मतदान संबंधित संकल्प पत्र भी भरवाया।इन गतिविधियों के आयोजन में मनोज कुमार मिश्रा, राजकुमार सेन , नरपत सिंह, बगदु खां का सक्रिय सहयोग रहा।