केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का मासिक निरीक्षण

नशा उन्मूलन के लिए शिविर का आयोजन

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर श्री चन्द्र शेखर शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र सिंह सांदू एवं मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट, जोधपुर महानगर, जोधपुर श्रीमती मांडवी राजवी, द्वारा शुक्रवार को केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण  के दौरान कारागृह में निरुद्ध बंदियों से व्यक्तिशः वार्तालाप करते हुए समस्त व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर श्री सुरेन्द्र सिंह सांदू द्वारा शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पुलिस लाइन, रातानाड़ा, में नशा उन्मूलन के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर श्री सुरेन्द्र सिंह सांदू, ने बताया कि रालसा, जयपुर के निर्देशानुसार शराब और मादक पदार्थों की लत की रोकथाम के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य नशे मुक्त समाज की अवधारणा को संकल्पित करना है तथा साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणामों को उदाहरण देते हुए समझाया कि नशा स्वास्थ्य के लिए कितना घातक होता है।

शिविर के साथ ही विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा शराब और मादक पदार्थों की लत की रोकथाम के लिए जागरूकता फैलाने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया। शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती नीना व्यास एवं विद्यालय के शिक्षणगण व समस्त छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button