जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने किया निरीक्षण
जोधपुर- निर्वाचन विषयक प्रथम प्रशिक्षण का दौर जारी
जोधपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामंदिर लाल मैदान में चल रहे पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने चेक लिस्ट अनुसार प्रशिक्षण स्थल एवं तमाम गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने एएनएमटी एवं डीएनएमटी की हैंड्स ऑन ट्रेनिंग के साथ ही सभी संबंधितों को सघन प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर जोधपुर ग्रामीण श्री ओपी मेहरा, श्री शैलेन्द्र देवड़ा, श्री राकेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
दो कार्मिकों को नोटिस
निरीक्षण के दौरान सैद्धांतिक प्रशिक्षण के क्लास रूम में दो कार्मिकों की लापरवाही सामने आने पर उन्हें मौके पर ही चेतावनी दी गई तथा कारण बताओ नोटिस दिया गया।