फैक्ट्री में करंट से और पेंटर की फिसलने से मौत

जोधपुर। फैक्ट्री में काम करते समय आये करंट से एक श्रमिक की और दूसरे श्रमिक की पेंटिग करते समय गिरने से मौत हो गई। बासनी थाने में दी रिपोर्ट में जालोर जिले के सायला थानान्तर्गत सुराणा निवासी भगवानसिंह पुत्र पारससिंह रावणा राजपूत ने पुलिस कोबताया कि उसका भाई बासनी क्षेत्र में स्थित हीरा पोलिमर्स फैक्ट्री तनावड़़ा में काम करते समय आये करंट से मौत हो गई।
इसी प्रकार सदर बाजार थाने में दी रिपोर्ट में चमनपुरा गली नम्बर 4 नई सड़क निवासी सोहेल पुत्र मोहम्मद इकबाल ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर को उसका भाई इमरान पैंटिग का काम करते समय पैर फिसलने से घायल हो गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
इसी प्रकार महामंदिर थाने में दी रिपोर्ट में मोहनगर बीजेएस निवासी पुष्पेन्द्रसिंह पुत्र युवराजसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसके पतिा युवराजसिंह पुत्र किशोरसिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर इलाज के लिये अस्पताल लेकर गये जहां पर उन्होने दौराने इलाज दम तोड़ दिया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button