खेत में काम करते युवती की करंट से और किसान की सांप कांटने से मौत
जोधपुर। खेत में काम करते समय आये करंट से एक युवती की और सांप काटने से एक अधेड़ की मौत हो गई।
चामू थाने में दी रिपोर्ट में रणजीतसागर चामू निवासी अमरसिंह पुत्र सांगसिंह राजपूत ने पुलिस कोबताया कि उसकी पुत्री दुर्गा कंवर (18) पुत्री अगरसिंह 2 अक्टूबर की सुबह के समय खेत में कृषि कार्य करते समय आये करंट से झुलसने से उसकी मौत हो गई।
इसी प्रकार बालेसर थाने में दी रिपोर्ट में बस्तवा सुण्डों का बास निवासी मनोहरसिंह पुत्र विजयसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसके पिता विजयसिंह पुत्र कुभसिंह राजपूत गत माह 27 सितंबर को खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान घास में बैठा सर्प ने उसको डंस लिया। इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर दौराने इलाज उन्होने दम तोड़ दिया।