अणुव्रत मानव जीवन को कल्याण के मार्ग की और प्रशस्त करता है: साध्वी किरणयशा
जोधपुर । अणुव्रत समिति जोधपुर द्वारा अणुव्रत उद्धबोधन सप्ताह के अंतर्गत तीसरा दिवस अणुव्रत प्रेरणा दिवस के रूप में सरदारपुरा स्थित श्याम सदन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में साध्वी विधुतप्रभा व साध्वी किरणयशा के सानिध्य व विद्यालय प्राचार्य डॉ शीला आसोपा के मुख्य आतिथ्य एवं प्रो डॉ सोहनराज तातेड की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।
मंत्री मितेश जैन ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत डॉ सुधा भंसाली व गोविंदराज पुरोहित द्वारा अणुव्रत गीत के सगान से हुई। साध्वी विधुतप्रभा ने संबोधित करते हुए कहा की नेतिकता, सौहार्द व सहयोग की भावना से कार्य करने की बात कहीं व विधार्थी जीवन में अनुशासन में रहते हुएभी गुरु के आज्ञानुसार कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। साध्वी किरणयशा ने महाप्राण ध्वनि व विभिन्न मुद्राओं के प्रयोग से छात्रों को स्वस्थ व उत्कृष्ट बनने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर प्रो डॉ सोहनराज तातेड, डॉ सुधा भंसाली ने विधार्थीयो को अणुव्रत के 11 नियमों की जानकारी प्रदान की व विधार्थी अणुव्रत के संकल्प ग्रहण करवायें। पधारे हुए अतिथियों का अणुव्रत दुपटा व साहित्य प्रदान कर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन मंत्री मितेश जैन व आभार सहमंत्री भूपेश तातेड ने किया। उपाध्यक्ष महेंद्र मेहता ने बताया की 4 अक्तूबर को सुबह 08 बजे साध्वी रतिप्रभा के सानिध्य में जालोरी गेट की बारी स्थित छगनराज चौपासनी राजकीय उच्च माध्यमिक गर्ल्स स्कूल में पर्यावरण शुद्धि दिवस मनाया जायेगा जिसमें विभिन्न स्कूलों के माध्यम से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा।