महिलाओं के साथ अश्लील हरकते और मारपीट करने का आरोप
जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते घर में घुसकर और रास्ता रोककर महिलाओं के साथ अश्लील हरकते कर लज्जा भंग करने और मारपीट के मुकदमे संबंधित थाने में महिलाओं ने दर्ज कराये।
राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में मस्जिद की ढाणी घंटियाला निवासी एक व्य्िकत ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की दोपहर के समय आरोपी ने घर में घुसकर मौजूद औरतों का विडियो बनाकर छेडख़ानी की और फाईनेंस पर ली गई जेसीबी मशीन की किस्तों की एवज में पचास हजार रूपये की मांग की।
इसी प्रकार मंडोर थाने में दर्ज रिपोर्ट में एक महिला ने बताया कि 21 सितंबर को फुलबाग मंडोर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने उसका रास्ता रोककर दुव्र्यवहार कर लज्जा भंग करने के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
विवेक विहार थाने में दी रिपोर्ट में मोगड़ा कला निवासी एक महिला ने बताया कि 17 सितंबर की शाम के समय आरोपी ने उसके और उसके पति के साथ मारपीट की और धमकिया देने के साथ उसके साथ अश्लील हरकते कर लज्जा भंग की।
बोरूंदा थाने में दी रिपोर्ट में खोजानगर हरियाढाणा निवासी एक महिला ने बताया कि 20 सितंबर की रात्रि के समय रामप्रकाश पुत्र बक्साराम, मोहनराम पुत्र भोलाराम, ओमप्रकाश पुत्र मोहनराम, गंगादेवी पत्नी मोहनराम, सायती पत्नी रामप्रकाश, ललीता पुत्री रामप्रकाश, इन्द्रा पुत्री रामप्रकाश, अमलिका पत्नी ओमप्रकाश ने एकराय होकर उसके साथ मापीट की और सोने के आभूषण चुराकर ले गये।