फ्लैट और प्लाट पर कब्जा करने का आरोप

जोधपुर। फ्लेट और प्लॉट पर कब्जा करने के मुकदमे मालिक और मालकिन ने संबंधित थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराये।

देवनगर थाने में दी रिपोर्ट में पाल लिंक रोड़ पर स्थित अरिहंत अयाति निवासी पीयूष डोसी पुत्र द्वारकादास जैन ने पुलिस को बताया कि अशोक छाजेड़ पुत्र भंवरलाल छाजेड़ और बालकृष्णा, अनंत करनानी, शीन अग्रवाल, सरला करनानी ने एकराय होकर उसके फ्लैट के दव्रैजे हटाकर उस पर कब्जे का प्रयास किया तथा वहां पर रखी चांदी की गणपति और अन्य सामान को चुराकर ले गये।

उदयमंदिर थाने में दी रिपोर्ट में कमला नेहरू नगर सैकेण्ड विस्तार योजना में रहने वाली नसरीन बानो पत्नी मोहम्मद युसुफ अंसारी ने पुलिस को बताया कि स्टेडियम शोपिंग सेंटर के पास स्थित उसके प्लॉट से फिरोज खान भिश्ती व सत्यनारायण फाटक खोलकर चुराकर ले गये और प्लॉट पर कब्जा कर लिया।

अवैध शराब जब्त : – सदर कोतवाली थाने के एएसआई अमरसिंह ने महावतों की मस्जिद के पास अवैध रूप से शराब बेच रहे पूनमचंद पुत्र प्रकाश वाल्मिकी को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 43 देशी शराब के पव्वे जब्त किये। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थाने के एएसआई धन्नाराम ने रावला हाउस के पास शोभावतों की ढाणी क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेच रहे दौलतसिंह पुत्र दशरथसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर बेचने को रखे 48 पव्वे देशी शराब के जब्त किये।

चाकू जब्त : सरदारपुरा थाने के एएसआई हनुमानराम ने नेहरू पार्क के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहे राजाराम उर्फ राजूराम पुत्र तेजाराम विश्नोई को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर चाकू जब्त किया।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button