ऑटोमोबाईल शो रूम में चोरी
जोधपुर। ऑटोमोबाईल पार्टस की दुकान में सैंधमारी करके कीमती सामान चुराकर ले जाने का मुकदमा दुकानदार ने सरदारपुरा थोन में दर्ज कराया।
सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में डीडवानिया ऑटोमोबाईल प्राईवेट लिमिेट के निदेशक विकास पुत्र सुरेश डिडवानिया ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की रात्रि के समय बोम्बे मोटर्स पर स्थित उसकी दुकान के ताले तोडक़र अज्ञात नकबजन हजारों रूपये के कीमती ऑटोमोबाईल्स पार्टस चुराकर ले गये।
बजरी का अवैध परिवहन :- खेड़ापा थानाधिकारी ओमप्रकाश ने सोयला के पास अवैध रूप से डम्पर में बजरी का परिवहन कर रहे विनायकपुरा भवाद निवासी मनीष पुत्र सोहनराम विश्नोई को गिरफ्तार कर बजरी से भरा डम्पर जब्त किया।