लेन देन के विवाद में कार छीनने का आरोप
रंजिश के चलते मारपीट कर दस्तावेज और घड़ी छीनी
जोधपुर। आपसी लेनदेन के चलते चालक को डरा धमका कर उतार कर कार छीनकर ले जोन का मुकदमा मंडोर थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ दर्ज कराया गया। एक युवक ने आधा दर्जन युवको के खिलाफ रास्ता रोककर मारपीट कर कंपनी के दस्तावेज और घड़ी छीनने के साथ मोबाईल तोडक़र नुकसान पहुंचाने का मुकदमा राजीव गांधी नगर थाने में दर्ज कराया।
मंडोर थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया जाम्बा के सुरपुरा और हाल महादेव नगर मंडोर थाने के पीछे रहने वाले संतोष पुत्र बचनाराम विश्नोई ने पुलिस को बताया कि आरोपी खिदरत निवासी जयप्रकाश उर्फ पिन्टू, कानासर निवासी विक्रम सारण, सारणपुरा निवासी ब्रिजलाल पुत्र रोशनलाल, खिवसर के पांचला निवासी मनोज कुमार ने एकराय होकर मंडोर चौराहे के पास उसके आड़े फिरकर उसके आड़े फिरकर डरा धमका कर उसको कार से उतार कर वरना कार छीनकर ले गये।
इसी प्रकार बालेसर थानान्तर्गत भाटेलाई पुरोहितान विश्नोईयों की ढाणी निवासी ओमप्रकाश पुत्र बाबूलाल विश्नोई ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की दोपहर के समय वह सिंधियों की ढाणी घंटियाला क्षेत्र से बाईक पर जा रहा था इसी दौरान रास्ते में महबूब खां, मंगलूदीन, श्यामलाल पुत्र अर्जुनराम जाणी निवासी सालोड़ी और उसके आधा दर्जन साथियों ने एकराय होकर उसका रास्ता रोककर मारपीट की और उसके पास रखे कंपनी के दस्तावेज और उसके हाथ में पहनी कीमती घड़ी छीनने के साथ मोबाईल को क्षतिग्रस्त करके नुकसान पहुंचाया।