हौद में डूबने से किसान की मौत
करंट से झुलसे युवक ने दम तोड़ा
जोधपुर। कृषि फार्म पर काम करते समय हौद में डूबने से एक अधेड़ किसान की मौत हो गई। जबकि पंखा चालू करते समय आये करंट से झुलसे एक युवक ने दम तोड़ दिया।
बालेसर थाने में दी रिपोर्ट में रावलगढ़ निवासी हुक्मसिंह पुत्र राणीदानसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसके भाई प्रमुसिंह पुत्र राणीदानसिंह 20 सितंबर की सुबह कृषि फार्म पर काम कर रहे थे इसी दौरान हौद में पानी चैक करने पहुंचे तो पैर फिसलने से वो हौद में गिर पड़े हौद में पानी ज्यादा होने से उनकी डूबने से मौत हो गई।
इसी प्रकार खेड़ापा थाने में दी रिपोर्ट में मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के बिजौली थानान्तर्गत दाने बाबा का पूरा निवासी रवि कुशवाह पुत्र जसराम ने पुलिस को बताया कि उसके साला लवकुश रपुत्र रामकिशन की बावड़ी कस्बे में पंखा चालू करते समय आये करंट से झुलसने से इलाज के दौरान मौत हो गई।