सोलह दिवसीय श्री महालक्ष्मी नवरात्रि व्रत कल से

किला रोड स्थिति गजमहालक्ष्मी मंदिर में तैयार आरंभ

जोधपुर। श्री गज महालक्ष्मी मंदिर किला रोड चांदपोल में सोलह दिवसीय महालक्ष्मी नवरात्रि व्रत पूजन 23 सितम्बर से 3.30 बजे ध्वजारोहण के साथ आरंभ होगा। इसके लिए मंदिर परिसर में तैयार आरंभ हो गई है। शनिवार को घट स्थापना 4.30 बजे होगी, बाद में महालक्ष्मी पूजन आरंभ होगा।

मंदिर के प्रवक्ता पंडित प्रभाकर श्रीमाली ने बताया कि सोलह दिवसीय महालक्ष्मी नवरात्र का आरंभ भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी से अश्विनी कृष्ण पक्ष अष्टमी तक सोलह दिनों में नित्य सांय: 6 बजे श्रीसूक्त व दुर्गा पाठ किया जाएगा व रात्रि 8.15 बजे महालक्ष्मी आरती की जाएगी। इसके तहत राधाष्टमी को सुबह सवा छह बजे शिखर पूजन के साथ सोलह दिवसीय महालक्ष्मी जन्मोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा।

23 सितंबर को दोपहर 3.30 बजे महालक्ष्मी विग्रह पर गन्ने के रस, अनार का रस, पंचामृत, इंत्र व भांग से अभिषेक किया जाएगा। इसी के साथ घट स्थापना व श्रीसूक्ष्त का पाठ मंदिर प्रांगण में प्रारंभ होगा। श्रीमाली ने बताया कि इस दौरान मंदिर दर्शनार्थ के लिए खुला रहेगा। अश्विनी कृष्ण पक्ष अष्टमी 6 अक्टूबर को महालक्ष्मी जन्मोत्सव व्रत के पूर्ण होने के साथ पंच कुण्डीय महालक्ष्मी यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्रीमाली ने बताया कि सोलह दिवसीय कार्यक्रम के लिए मंदिर पर रोशनी की जाएगी एवं रोजाना सांय महाआरती होगी।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button