ईवीएम वीवीपेट प्रदर्षित कर प्रदान की व्यावहारिक जानकारी
जैसलमेर। विषेष योग्यजनो के लिए ईवीएम वीवीपेट प्रदर्षन कर सक्षम एप्प की जानकारी प्रदान की गयी। जिला स्वीप नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी विष्नोई के मार्गदर्षन में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार जिला मुख्यालय पर विषेष योग्य जनो को मतदान की प्रक्रिया की जानकारी देने के उद्वेष्य से जिला मुख्यालय पर गांधी दर्षन के आगे ईवीएम वीवीपेट प्रदर्षित कर विषेषयोग्यजनो को व्यावहारिक जानकारी संदर्भ व्यक्ति मोहनलाल लीलड़ के द्वारा प्रदान की गयी।
इस दौरान स्वीप कोर्डीनेटर एवं जिला साक्षरता एवं सतत षिक्षा अधिकारी प्रभुराम राठौड ने बताया कि विषेष योग्य जनो को मतदान प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने तथा मतदाता सूची के संबंध में विभिन्न कार्याे के संपादन के लिए आम जन की सुविधा को देखते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा जारी किये गये सक्षम मोबाईल एप्प के माध्यम से समस्त सुविधा स्वंय के स्थान पर उपलब्ध करवाने की सुविधा प्रदान की गयी है। सक्षम एप्प की जानकारी देते हुए कोर्डीनेटर राठौड ने बताया कि सक्षम एप्प के माध्यम से आम मतदाता मतदाता सूची से संबंधित समस्त कार्य यथा नाम जोडा जाना,हटाया जाना,संषोधन संबंधी कार्य किये जाने की जानकारी का व्यावहारिक प्रषिक्षण दिया गया। विषेषयोग्य जनो को जागरूक करने के उद्धेष्य से विषेष योग्यजन हेतु समग्र विकास सेवा संस्थान के योग्य जनो को प्रभारी किषना राम के सानिध्य में सक्षम एप्प तथा ईवीएम के माध्यम से मत देने की प्रक्रिया सविस्तार बताते हुए अपने द्वारा दिये गये मत को सत्यापित किये जाने की प्रक्रिया से अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम में सहायक निदेषक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हेमाराम जरमल, दिव्यांग मित्र सज्जन खां जोब फोर यूथ,ने सक्रीय भागीदारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान 29 विषेष योग्यजन उपस्थित हुए उपस्थित समस्त विषेषयोग्यजनो द्वारा अपने नाम मतदाता सूची मेें दर्ज करवा दिये गये।