गुफ्तगू समारोह 2023: प्रयागराज में जोधपुर के शायर खुरशीद खैराड़ी का हुआ सम्मान
जोधपुर। देश की साहित्यिक राजधानी और संगम नगरी प्रयागराज की प्रतिष्ठित संस्था गुफ्तगू पब्लिकेशन का वार्षिक समारोह मनाया गया। इस समारोह में देश विदेश में साहित्य, पत्रकारिता, खेल, कला एवम
स्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले भारतीयों का सम्मान किया गया। 3 सितंबर 2023 को प्रयागराज में आयोजित इस भव्य समारोह में जोधपुर के ग़ज़लकार खुरशीद खैराड़ी को जनप्रिय शायर स्व.
हत इंदौरी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी के हाथों खुरशीद खैराड़ी को उक्त सम्मान प्रदान किया गया। उत्तरप्रदेश उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष यमूर्ति अशोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न इस समारोह में प्रयागराज तथा देश विदेश से आमंत्रित अनेक
हित्यिक विभूतियां उपस्थित रही। खुरशीद खैराड़ी लंबे अरसे से ग़ज़ल के क्षेत्र में उम्दा कार्य कर रहे हैं। देश भर की पत्र पत्रिकाओं में इनकी ग़ज़लें निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं । इनका एक ग़ज़ल संग्रह और अनेक साझा संकलन प्रकाशित हो चुके हैं। इनकी एक हिंदी ग़ज़ल की पुस्तक साहित्य अकादमी राजस्थान के हयोग से भी प्रकाशकाधीन है।