मारवाड़ रत्न अवार्ड से 51 प्रतिभाओं का किया सम्मान
– स्व. भंवरलाल जांगिड़ की याद में आयोजित मारवाड़ रत्न अवार्ड-2023
विश्व मानवाधिकार परिषद ने किया सम्मान
जोधपुर। विश्व मानवाधिकार परिषद जोधपुर एवं स्व. भंवरलाल जांगिड़ की याद में मारवाड़ रत्न अवार्ड सम्मान-2023 में 51 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
विश्व मानवाधिकार परिषद के राजस्थान युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नौशाद अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि विश्व मानवाधिकार परिषद द्वारा स्व. भंवरलाल जांगिड़ की याद में मारवाड़ रत्न अवार्ड-2023 गुरुवार शाम 7 बजे ऋषि फिटनेश जिम प्रताप नगर में आयोजित किया गया। मारवाड़ रत्न अवार्ड-2023 में शहर की 51 प्रतिभाओं को मोमेन्टों, प्रशस्ति पत्र व मैडल देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि डॉ. एम आर अंसारी राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व मानवाधिकार परिषद लखनऊ, कार्यक्रम विशिष्ठ अतिथि श्रीमती कुन्ती देवड़ा महापौर नगर निगम उत्तर, अति विशिष्ठ अतिथि आनंद पुरोहित, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व कार्यक्रम रौनक जफर खान मारवाड़ जोधपुर दक्षिण कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष और समाजसेवी व ऋषि फिटनेश डायरेक्टर भवनेश जांगिड़, पार्षद शाहीन अंसारी व रफीक अंसारी मौजूद थे।
इस दौरान डॉ. एम.आर. अंसारी ने सम्बोन्धित करते हुए विश्व मानव अधिकार परिषद राजस्थान की टीम व सभी आगुन्तकों का आभार जताया एवं सभी उपस्थित लोगों धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आनन्द पुरोहित ने सम्बोन्धित करते हुए सभी सम्मानित होने वाली प्रतिभाओं व विश्व मानवधिकार परिषद का आभार जताया एवं उन्होंने सूर्यनगरी 51 प्रतिभाओं का चुना है। हमें इन सब नाज है जोधपुर का फर्क है। कार्यक्रम के अंत नौशाद अंसारी ने सभी अतिथियों व मेहमानों का आभार व धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इनका हुआ सम्मान :
रमेश सारस्वत, अश्विनी व्यास, अजय अस्थाना, शिवम जोशी, डॉ. प्रितम सांखला, गीता चौधरी, रिषभ संचेती, करनाराम जादू, फेशल हक, अ. जरीफ खान, गुलाम मोहम्मद, रंजन दय्या, गोविन्द पुरी गोस्वामी, रफीक कारवां, शहजाद अन्सारी, ममता भाटी, अमीना बानों, करणी सिंह, सत्येन्द्र शर्मा, डॉ. रंजन दवे, जमशेद खान,ओम धायल, जाहीद खान, ईम्तीयाज खान, भुपेन्द्र प्रसाद बोहरा, मनोज पंवार, आसिफ अन्सारी, जाकीर खान, आदर्श शर्मा, राजीव गौड़, रफीक अन्सारी, शाहरूख खान, डॉ. वैशाली, भुट्टा राम जी, आर.डी. शैलेन्द्र, सतीश कुमार ,श्रीमती शाहीन अन्सारी, मोहम्मद रियाज मुल्लाजी, दि रॉयल ग्रुप, जावेद खान, मन्जु पारीक, ग्यासुद्दीन, लियाकत खान, सुरेश आसेरी को मारवाड़ रत्न अवार्ड-2023 से सम्मान किया गया।