भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित
- राजस्थान को अग्रणी बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी: भावेष दाधीच
जोधपुर। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार चल रहे राजस्थान मिशन 2030 के तहत मौलाना आजाद विश्वविधालय, जोधपुर में भाषण एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीन ऐकेडेमिक्स डॉ. इमरान खान पठान ने कहा कि भाषण के माध्यम से हाव भाव व ज्ञान की अभिव्यक्ति प्रस्तुत की जा सकती है तथा प्रश्नोत्तरी के जरिये विद्यार्थियों के ज्ञान एवं कौशल का पता चलता है।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के प्रारम्भ में प्रवक्ता जेबुनिशां ने विद्यार्थियों को एबीसीडी के चार वर्गो में बांटा। जिसमें कुल 44 विद्यार्थियों सहित प्रत्येक वर्ग में 11 – 11 विद्यार्थियों को रखा गया ।
प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रथम चरण में राजस्थान मिशन 2030 से सम्बन्धित प्रश्न अलग-अलग वर्ग से पूछे गये। प्रथम चरण में बी वर्ग को छोड़कर शेष वर्ग को द्वितीय चरण के लिये चुना गया। द्वितीय चरण के ए, सी व डी के विद्यार्थियों को भी राजस्थान मिशन 2030 से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये। द्वितीय चरण में ए ग्रुप विजयी रहा। रनर अप सी ग्रुप रहा।
असिस्टेंट प्रोफेसर भावेश दाधीच ने कहा कि प्रदेश को अग्रणी बनाने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। राजस्थान मिशन 2030 तभी सार्थक होगा जब राज्य का युवा वर्ग निष्पक्ष रूप से विचार प्रस्तुत कर अपने सुझाव सरकार को भेजें।
फार्मेसी अधिष्ठाता प्रोफेसर पीयूष शर्मा ने कहा कि प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य कैसे बनाया जा सके इसके लिए आप युवा लोग भाषण अथवा प्रश्नोत्तर या डोर टू डोर सर्वे कर अपने सुझाव सरकार तक पहुंचाए।
राजस्थान मिशन 2030 के अन्तर्गत आयोजित भाषण प्रतियोगिता में कई विद्यार्थियों ने ‘राजस्थान की उच्च शिक्षा कैसी होनी चाहिए‘ भाषण के माध्यम से अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। प्रतियोगिता के प्रथम चरण में छात्र राहुल चौहान ने प्रथम स्थान, कॉनेन राजा ने द्वितीय स्थान व सुरेश कुमावत ने तृतीय स्थान हासिल किया। द्वितीय चरण में मौलाना आजाद विश्वविद्यालय बीएससी नर्सिंग के छात्र कॉनेन राजा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
कार्यक्रम डॉ. निरंजन कुमार बोहरा, मोहम्मद शोहेब, रितिका वैष्णव, मोहम्मद इस्लाम जैबुनिसा, रितिका वैष्णव, विकास शर्मा के सहयोग से सम्पन्न हुआ। संचालन विकास मांकड़ ने किया।