केन्द्रीय कारागृह जोधपुर का किया मासिक निरीक्षण

आधारभूत सुविधाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिए निर्देश

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर श्री चन्द्र शेखर शर्मा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव व अतिरिक्त जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री सुरेन्द्र सिंह सांदू द्वारा मंगलवार को केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का मासिक निरीक्षण किया गया।    
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में सजायाफ्ता बंदियों से संवाद कर उनके अपील करवाने के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके आवेदन भरवाये गये । इसी के साथ जेल में समुचित साफ-सफाई की व्यवस्थाओं एवं जेल में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा व उनके लिए उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
साथ ही रालसा, जयपुर के निर्देशानुसार जोधपुर महानगर के लिए गठित संप्रेषण एवं किशोर गृह समिति, जोधपुर के अध्यक्ष तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर श्री सुरेंद्र सिंह सांदू द्वारा सम्पर्क बाल विकास केंद्र, गांगाणी, जोधपुर का मंगलवार को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण गृह में निवासरत बच्चों के रहन-सहन, अन्य आवश्यक सुविधाएं तथा उनके खान-पान सुनिश्चित कराते हुए उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश प्रदान किये।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button