मिजाज अली शाह राष्ट्रीय संगठन मंत्री नियुक्त

ऑल इण्डिया राहुल गाँधी काँग्रेस कमेटी ने कार्यकारिणी किया विस्तार

जोधपुर। ऑल इण्डिया राहुल गाँधी काँग्रेस कमेटी ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मिजाज अली (मिज्जू शाह) को राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद नियुक्ति प्रदान की है।
राष्ट्रीय सचिव अतीक सिद्दीकी ने जानकारी देते हुए बताया कि ऑल इण्डिया राहुल गाँधी कांग्रेस कमेटी के संस्थापक राहुल गांधी राष्ट्रीय अध्यक्ष नबी खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सईदा खान, राष्ट्रीय महामंत्री सरदार दिलबागसिंह के निर्देशानुसार व कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता, अनुशासित सिपाही मिजाज अली राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद पर नियुक्ति प्रदान की है। सिद्दीकी ने बताया कि जोधपुर में सक्रिय निष्ठावान एवं वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, अनुशासित सिपाही, समाजसेवा में अग्रणी रहे मिजाज अली राष्ट्रीय संगठन मंत्री पद नियुक्ति प्रदान की है। कांग्रेस पार्टी के शुभचिंतक व ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में वर्षों से कांग्रेस पार्टी में सेवाएं प्रदान कर रहे है। साथ ही ऑल इण्डिया राहुल गाँधी कॉंग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता बनकर कमेटी को मजबूती प्रदान करेंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button