राजकीय उ.मा.वि. में विधायक निधि से विकास कार्यों का किया लोकार्पण
जोधपुर। विधायक मनीषा पंवार ने राजकीय विशिष्ट पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर जोधपुर में स्थानीय विधायक निधि से रूपये 23 लाख की राशि से विभिन्न विकास कार्यों (इन्टरलॉकिंग टाईल्स, चार दीवार की ऊँचाई बढ़ाने) एवं तीन कम्प्यूटर मय प्रिंटर कार्यकारी एजेन्सी समसा के माध्यम से किये गये कार्यों का लोकार्पण किया।
विधायक पंवार ने बताया कि विद्यालय के अभिभावको एवं अध्यापकों द्वारा लम्बे समय से विद्यालय में इन्टरलॉकिंग टाईल्स, चार दीवार की ऊँचाई बढ़ाने एवं तीन कम्प्यूटर मय प्रिंटर की मांग की जा रही थी। जिससे भविष्य में विद्यालय में छात्रों हेतु सुविधाजनक परिसर की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक मनीषा पंवार ने राज्य सरकार की विभिन्न विकासकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए अभिभावकों को अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने हेतु आग्रह किया, साथ ही अभिभावकों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने हेतु अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन करवाने का कहा साथ ही सरकार की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से विवरण देते हुए बताया कि समस्त अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं को इन कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिये।
इस अवसर पर कांग्रेस दक्षिण जिलाध्यक्ष दक्षिण नरेश चन्द्र जोशी, पीसीसी सदस्य अनिल टाटिया, नेता प्रतिपक्ष गणपत सिंह चैहान, ब्लॉक अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, जिला साक्षरता एवं सतत् शिक्षा अधिकारी जगदीश चन्द्र चैधरी, जोधपुर शहर सज्जाद हुसैन, मूलसिंह चैहान, रफीक खान एवं भामशाह श्याम कुम्भट के प्रतिनिधि सुरेन्द्र राज मेहता उपस्थित रहे।