भाजपा अजा मोर्चा ने फेल कार्ड आमजनता में वितरित किया

जोधपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम ’’नहीं सहेगा राजस्थान’’ अभियान के तहत् भारतीय जनता पार्टी, जिला जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के निर्देशानुसार आज भाजपा जिला अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश तेजी के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा नागौरी गेट स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस सरकार के खिलाफ राज्य की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा, दलित आदिवासियों के सम्मान आदि विभिन्न मुददों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और आम जनता में मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार का फेल कार्ड वितरित किया।
इस अवसर पर सतीश नागौरी, कुलदीप कण्डारा, जगदीश नायक, मधुसूदन मेघवाल, दयाराम, नेमीचंद गुजराती, नरेश चांवरिया, सिकंदर आदिवाल, अशोक भाटी, प्रहलाद झण्डा, अशोक भाटी एवं सुनिल बारासा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button