पवार स्मृति सर्वधर्म क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल आज से 

जाखड़ ट्रैवलर्स व बिश्नोई एकादश अंतिम आठ में

जोधपुर। स्वर्गीय नरेंद्र पवार स्मृति सर्वधर्म की 20 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी मैदान डीपीएस एवं अभिलाषा क्रिकेट मैदान पर 4 लीग मैच खेले गए। जिनमें जाखड़ ट्रैवलर्स, बिश्नोई एकादश व प्रजापति एकादश ने लीग मैचों में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी मैदान पर खेले गए पहले मैच में जाखड़ ट्रैवलर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 18 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। जिसमें सव्य गजराज ने 8 चौके और 7 छक्के सहित 89 व आतिश चौधरी ने 8 चौके व दो छक्के सहित 61 रन की आतिशी पारी खेली। जवाब में लटियाल क्लब फलोदी की टीम 123 रन ही बना पाई। रोहित खीचड़ ने तीन विकेट लिए। दुसरे मैच में जोधपुर वाल्मीकि समाज की टीम ने पहले खेलते हुए 67 रन बनाए । भरत प्रजापत ने 4 विकेट चटकाए। जवाब में प्रजापति एकादश की टीम ने 1 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया भैराराम ने 44 रन बनाए।

अभिलाषा क्रिकेट मैदान पर खेले गए मैच में फाइटर क्लब वीनस ने पहले खेलते हुए 115 रन बनाए। सुरेंद्र गोदारा ने तीन विकेट लिए। जवाब में बिश्नोई एकादश की टीम ने 6 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया। एक अन्य लीग मैच में लॉर्ड शिवया एकेडमी मोगड़ा की टीम ने केकेआर रवि कुरेशी टीम को 10 विकेट से हराया।

यह टीमें पहुंची क्वार्टर फाइनल में

जाट समाज की जाखड़ ट्रैवलर्स, कुरैशी समाज की कुरैशी युवा फोर्स, माली समाज की ब्लू सिटी क्रिकेट एकेडमी, राजपुरोहित समाज की खेतेश्वर एकादश, प्रजापति समाज की प्रजापति एकादश, सुथार समाज की कोनार्ड क्रिकेट क्लब, बिश्नोई समाज की सुरेश बिश्नोई एकादश, ब्राह्मण समाज की शर्मा टूर एंड ट्रेवल्स एकादश की टीमों ने लीग मैचों में सर्वश्रेष्ठ मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आयोजन सचिव आमिन खान ने बताया कि बुधवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button