उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण करे : टाक
बरसात के मौसम में हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
जोधपुर डिस्कॉम सभागार में समीक्षा बैठक
जोधपुर। प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक ने अभियंताओं और राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का तत्परता से निस्तारण करने के साथ ही वे राजस्व वसूली पर भी पूरा फोकस करे। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को अच्छी और गुणवत्ता युक्त बिजली मिले यह हमारी प्राथमिकता है, साथ ही बरसात के इस मौसम में बिजली जनित हादसे ना हो इसको लेकर भी सतर्कता बरती जाये।
अभियंताओं और फील्ड में कार्यरत तकनीकी स्टाफ द्वारा मोबाइल ऑफ रखने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने अभियंताओं को निर्देशित किया कि वे अपने मोबाइल पर उपलब्ध रहे व मोनिटरिंग सिस्टम को पूरी से चुस्त दुरूस्त बनाये रखे। उन्होंने बिजली छीजत में कमी लाने के प्रयासों को और तेज करने के निर्देश देने के साथ ही सतर्कता जांच की प्रगति की भी समीक्षा की। हाईब्रिड मोड पर आयोजित इस बैठक में बाडमेर और बीकानेर जोन के विभिन्न वृत्तों के अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक से जुडे।
बरसात के मौसम में हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
प्रबंध निदेशक मंगलवार को जोधपुर डिस्कॉम सभागार में समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे’। बैठक में हर वृत्त के अधीक्षण अभियंता से उन्होंने थ्री फेस मीटर के साथ ही केबल, टांसफार्मर और अन्य मैटेरियल उपलब्धता के बारे मेंजानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि सामान की कोई कमी नहीं है। इसके लिए कहीं कोई काम बाधित नहीं होना चाहिये। विशेषकर बरसात के बाद उपजे हालातों से निबटने के लिए हमें हर सर्कल पर अपने यहां व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखनी है। प्रबंध निदेशक ने अभियंताओं से सरकारी विभागों की मेपिंग के साथ ही उपभोक्ताओं की इंडेक्शिंग की प्रगति की भी समीक्षा की और कहा कि जहां से भी बंद और खराब बिजली मीटरों की शिकायतें आ रही है उस पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए मीटर बदलें जायें।
यह हुआ नवाचार, कमजोर रह रहे हर वृत्त के तीन सहायक अभियंताओं से की बात
बैठक में प्रबंध निदेशक ने नवाचार करते हुए प्रत्येक सर्कल के उन तीन सहायक अभियंता कार्यालयों के स्टाफ से भी बात कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक सुझाव देेते हुए निर्देश भी जारी किये। विशेषकर टीएंडडी और एटी एंड सी लॉसेज को कम करने के लिए उन्होंने कई प्रभावी सुझाव देते उस पर तत्परता से अमल करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक के इस अनुपम प्रयास की समस्त अभियंताओं ने सराहना करते हुए कहा कि हम पूरी टीम भावना से उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली उपलब्ध करवाने का हर संभव प्रयास कर रहे है।
इन विषयों पर भी हुई चर्चा
बैठक मेंइसके अलावा सरकारी विभागों जैसे पीएचईडी, नगर निगम और जेडीए सहित अन्य विभागों में चल रहे बकाया वसूली , एमनेस्टी स्कीम, नये उपभोक्ताआंे को कनेक्शन जारी करने, शत प्रतिशत बिलिंग, सतर्कता जांच सहित कई अन्य विषयों पर प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।
यह थे उपस्थित
बैठक में निदेशक तकनीकी एम एल मेघवाल, निदेशक वित्त कीर्ति कच्छवाह, संभागीय मुख्य अभियंता जोधपुर जोन एम एस चारण, अतिरिक्त मुख्य अभियंता हैड क्वाटर वी के छंगाणी, मुख्य लेखा नियंत्रक डा एस के गोयल, कंपनी सचिव आर के सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता प्रवीण कुमार, जोधपुर बीकानेर, बाडमेर जोन के समस्त अधीक्षण अभियंता व राजस्व अधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बाडमेर व बीकानेर जोन के अभियंता व अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे।